साइक्लोन ‘दितवाह’ श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत को डरा रहा है। श्रीलंकाई तट से ये भयानक चक्रवात धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है।
श्रीलंका में साइक्लोन ‘दितवाह’ से अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 23 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम राहत-बचाव के काम में लगी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 12 घंटों में तूफान आगे बढ़ने के साथ और तेज हो सकता है।
श्रीलंका में साइक्लोन ‘दितवाह’ से तबाही
इस भयानक चक्रवाती तूफान से पिछले 24 घंटों में 300 mm (11.8 इंच) से ज्यादा मूसलाधार बारिश हुई है। कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई। साइक्लोन ‘दितवाह’ ने श्रीलंका के पूर्वी और मध्य क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।
डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) ने एक बयान में कहा कि देश भर में 43,991 लोगों को स्कूलों और दूसरे पब्लिक शेल्टर में पहुंचाया गया है। इस दौरान स्कूल बंद कर दी गई हैं। ट्रेनों की सर्विस रोक दी गईं है और कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज ने भारी बारिश की वजह से ट्रेडिंग जल्दी रोकने का ऐलान किया।
