सूचना अधिकार मंच अब जल्द ही ऑनलाइन देखने को मिलेगा। सदस्यों की सूचनाएं और उनसे जुडी खबरें और अपडेट ऑनलाइन किए जांगे। सूचना सुरक्षा अधिकार मंच के संयोजक रवि शुक्ला ने बताया कि आरटीआई मंच के नाम से नयी बेबसाइट तैयार की जा रही है। जल्द ही विभागों से मिले आरटीआई के विवरण और उनसे जुडी खबरें सबके लिए उपलब्ध होंगी। वेबसाइट सेआरटीआई की जानकारियां और अपडेट के साथ ही साथ एक्सपर्ट की सलाह भी ली जा सकेगी। आजादी के दिन यह हमारे मंच की नयी शुरुआत है। सूचना का अधिकार कानून हमें ये अधिकार देता है। ये शुरुआत से संविधान में मिले सूचना सुरक्षा और अधिकार के लिए की जा रही है।
मंच से जुडे सदस्य बताते हैं कि हमें बड़ी खुशी है कि हमारे मंच में एक से एक विद्वान व्यक्ति हैं। हम लोग बीते दस सालों से सूचना सुरक्षा अधिकार मंच से जुडे हैं। पढने लिखने और डिस्कस करने वालों के लिए हमारे मंच में विभागों के रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल हैं। उनके मार्गदर्शन से विभागों की प्रैक्टिकल जानकारी मिलती है। हमारे मंच की साप्ताहिक बैठक भी होती है। आरटीआई मंच सभी के लिए खुला है। कोई भी अपनी समस्या लेकर आता है तो उसकी यथासंभव मदद की जाती है। सूचना सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
